अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या। लखनऊ-गोरखपुर नेशनल हाइवे पर अयोध्या नगर के पास पिकअप (भार वाहन) पर महिलाओं का डांस करना मंहगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वाहन सवार महिलाओं का डांस और मोबाइल से चालक की वार्ता का वीडियो वायरल होने पर यातायात पुलिस ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है। लापरवाही पूर्ण वाहन चलाने और भार वाहन पर सवारी ढोने के आरोप में यातायात पुलिस ने 13 हजार रुपए का वाहन का चालान किया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तैर रही महिला की पिकअप पर डांस की वीडियो ने ट्रैफिक व्यवस्था सवाल खड़े कर दिए। बताया जा रहा कि हाइवे पर अयोध्या की ओर जा रही पिकअप वाहन पर महिला डांस कर रही थी और चालक वाहन चलाते समय मोबाइल से बता कर रहा था। इस हरकत को किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो को यातायात पुलिस ने संज्ञान में लेकर प...