गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर। भार्गव सेवा समिति द्वारा रविवार को होटल रामाडा, गोरखनाथ में भव्य "माता की चौकी" का आयोजन श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर किरण, पूर्व मेयर सत्या पांडेय और महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। दोपहर दो बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में कलश पूजन, 18 कन्याओं का पूजन, सिंदूर खेला और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सूफी गायक की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। समिति की अध्यक्ष अदिति तिवारी समेत अन्य सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...