मेरठ, अप्रैल 27 -- पुलिस लाइन में सोमवार को तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जोन से आए कुल 564 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं, जिनमें 414 पुरुष और 150 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी देहात अभिजीत कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन आगे उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई हैं।प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने श...