बिजनौर, सितम्बर 11 -- अमरोहा में आयोजित 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विजनौर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर 17 बालक वर्ग व सीनियर बालिका वर्ग में विजनौर प्रथम रहा।भारोत्तोलन संघ के जिला सचिव व गिलाड़ी स्थित वेटलिफ्टिंग एकेडमी के कोच करन सिंह ने बताया कि अमरोहा के मुण्डाखेड़ा स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में बिजनौर जिले से अंडर 17 में निकुंज, अक्षित ककराला, आरव फुलसंदा, वंश चौधरी नांगलजट, सूर्य शादीपुर, हेमन्त त्यागी नहटौर ने गोल्ड, अरनव ने सिल्वर व मीत ने कांस्य मेंडल प्राप्त किया। अंडर19 में सार्थक कुमार खेडीजट, सत्यम कुमार लल्लावाला ने सिल्वर मेडल प्राप्त किये। इनके अलावा सीनियर बालिका वर्ग में 5 खिलाड़ियों ने गोल्ड प्राप्त किये। यह भी पढ़ें- केजीबीवी पलिया की बेटियों ने लहराया परचम...