सीतापुर, सितम्बर 14 -- बिसवां, संवाददाता। कृष्ण स्वरूप अग्रवाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारोत्तोलन और कुराश प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पांच छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। 27 अगस्त को महमूदाबाद में आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंश तिवारी, अगम वर्मा और विशाल ने तथा बालिका वर्ग में सिमरनजीत कौर और सहजप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन से विद्यालय उपविजेता रहा। वहीं आठ सितंबर को मानपुर में आयोजित जनपद स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में अंश तिवारी, अगम वर्मा, सिमरनजीत कौर और सहजप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि आस्था मिश्रा ने रजत पदक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- प्रांतीय खेलकूद में कादीपुर क...