मेरठ, जून 23 -- भारी विरोध के बीच तीसरे दिन सोमवार को भी शास्त्रीनगर में आवास एवं विकास परिषद का बुलडोजर गरजता रहा। परिषद टीम ने जहां 8 दुकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया वहीं 60 से ज्यादा भवनों के सेटबैक को आंशिक रूप से तोड़कर भवन मालिक को 3 से 7 दिन के अंदर पूरी तरह तोड़ने की चेतावनी दी गई है। अगर लोगों ने स्वयं सेटबैक खाली नहीं किए तो 7 दिन बाद बुलडोजर फिर से चलाए जाएंगे। परिषद टीम का सेक्टर 4 की महिलाओं ने कड़ा विरोध किया। भारी गर्मी के चलते तीन महिलाएं बेहोश होकर गिर गई, जिसके चलते वहां अफरा तफर मच गई। वहीं सेक्टर दो में एक भवन स्वामी परिषद टीम से भिड़ गया और मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ा तो लोगों ने गलती मानकर उसे छुड़ा लिया। परिषद की बुलडोजर कार्रवाई का नई सड़क पर भी भारी विरोध किया गया। सेक्टर 5 स्थित इस्कॉन मंदिर पर बुलड...