भारी वाहन प्रवेश करने के मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित
भागलपुर, जून 16 -- नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर भारी वाहन के प्रवेश एवं ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी कार्यालय से मिले प्रेस रिलीज में बताया गया है कि विक्रमशिला सेतु का स्लैब क्षतिग्रस्त होने के उपरांत निर्मित बेली ब्रिज पर वर्तमान में केवल छोटी वाहनों का वन-वे परिचालन किया जा रहा है तथा भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद 13 और 14 जून की रात्रि में एक भारी वाहन (छह चक्का वाला ट्रक) विक्रमशिला सेतु पर प्रवेश कर बेली ब्रिज के समीप पहुंच गया। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया द्वारा तत्काल जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि सेतु पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की लापरवाही के कारण उक्त ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.