औरंगाबाद, मई 9 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 पर शनिवार की सुबह बाबू चिल्हकी गांव के समीप एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और एक ऑटो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के एरका बिगहा गांव निवासी नरेश मेहता के 35 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार मेहता के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा भेजा। यह भी पढ़ें- सुपौल : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, हायर सेंटर रेफर वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...