चतरा, अप्रैल 20 -- सिमरिया प्रतिनिधि सिमरिया मुख्यालय के टंडवा रोड स्थित बाबा पेट्रोल पंप के पास रविवार को यशोदा मोटर्स द्वारा संचालित भारी वाहनों के रिपेयरिंग वर्क शॉप का उद्घाटन हुआ। यह वर्कशॉप टाटा मोटर्स से सम्बद्ध है। वर्कशॉप का उद्घाटन समाज सेवी कामाख्या सिंह, जयप्रकाश सिंह और मोटर्स के निदेशक अनुपम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। निदेशक श्री अग्रवाल ने बताया कि यहां भारी वाहनों का बीमा के साथ साथ सर्विसिंग का काम किया जायेगा। ग्राहकों को हर दिन 24 घंटे की सेवा दी जायेगी। कलपूर्जे की खरीद और लेबर चार्ज पर दस प्रतिद्वसगपर छूट दी जायेगी। उन्होंने बताया कि यूरिया के लिए होम डिलीवरी की सुविधा दी जायेगी। यह भी पढ़ें- अग्रवाल युवा सभा ने शुरू की 'अग्रसेन धारा' मौके पर सीईईओ राघव अग्रवाल, वर्क मैनेजर पप्पू कुमार सिंह, पाट्र्स मै...