मधुबनी, फरवरी 18 -- मधुबनी। नगर निगम क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश से दिनभर जाम में वाहन चालक मंगलवार को रेंगते रहे। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई। बिहार बोर्ड मैट्रिक एवं सीबीएसई 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा दोनों मंगलवार से शुरू होने से शहर में यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई। शहर के महिला कालेज रोड, थाना चौक रोड, आर के कालेज रोड, डीएनवाई कालेज चकदह रोड में रूक रूक कर दिनभर जाम लगता रहा। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चकदह से रांटी चौक जाने वाली रोड में सिंगल पुलिया पर एक भारी ट्रक फंसने से यातायात काफी देर बाधित रही। परीक्षार्थी, उनके अभिभावक और ड्यूटी पर जाने वाले को परेशानी इससे परेशानी हुई। वैसे चालक ने परीक्षा की बात सुन गाड़ी को पीछे किया। जिससे यातायात चालू हुई। स्थनीय अशोक दास, बी एन झा, संतोष कुमार सहित कई ...