धनबाद, अप्रैल 17 -- दस दिन पहले नगर निगम की ओर से पांडरपाला में बनाई गई सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि भारी वाहनों की वजह से यह सड़क धंस गई है। पांडरपाला-रहमतगंज मार्ग में स्थित मांझी बस्ती की सड़क बुधवार की रात धंस गई। सड़क का किनारा टूटकर नाली की ओर धंस गया है। लगभग 96 लाख से यह सड़क बनाई गई थी। गुरुवार की सुबह सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय लोगों ने ईंट रखकर सड़क की अस्थायी घेराबंदी कर दी है, लेकिन यह किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए नाकाफी साबित हो सकता है। इस रास्ते से रोजाना दोपहिया, तिपहिया और छोटे वाहन गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि सड़क नई बनी है। सड़क निर्माण का अभी काम भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उस पर भारी लोड वाले वाहन लगातार गुजरते रहे, जिससे सड़क की मजबूती पर असर पड़ा। खासकर नाली के किनारे की मिट्टी दबाव सहन नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.