धनबाद, जनवरी 31 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसुरिया ओपी की रेंगुनी पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्रामीण सड़क से कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन के खिलाफ मल्लाह बस्ती स्थित ओवरब्रिज के समीप समाजसेवी रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आरोप लगाया गया कि मल्लाह चौक होते हुए भूली व तेतुलमारी सुभाष चौक की ओर जाने वाले कोयला लदे भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस से पूर्व में भी की जाती रही है, लेकिन कुछ तथाकथित लोगों द्वारा इस ग्रामीण मार्ग से भारी वाहनों को चलाने का प्रयास किया जा रहा है। कोयला लिफ्टर द्वारा ईस्ट बसुरिया अंतर्गत शमशान घाट के भूखंड पर जबरन कब्जा कर रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। यदि कोयला लिफ्टर दबंगता से वाहन ले जाने का काम करेंगे, ...