कटिहार, मार्च 23 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर मस्जिद चौक से होते हुए महानंदा बांध होकर बैरिया चांदपुर होते हुए दिल्ली दीवानगंज की तरफ जाने वाली सड़क पर शरीफ के घर के निकट कई जगहों पर गड्ढे बन जाने से आए दिन हादसे होते रहे हैं। वर्तमान में बारिश होने की वजह से गड्ढे में जल जमाव हो चुका है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत के लिए पिछले वर्ष भी ग्रामीणों द्वारा सड़क बंद कर काफी हंगामा किया गया था। प्रशासन के द्वारा आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया था। परंतु सड़क की मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है। इस बाबत मो. सैयाद आलम पिंकु के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा उक्त सड़क को बंद कर कई घंटे तक हंगामा किया गया। सड़क जाम की खबर सुनकर पहुंचे राजस्व अधिकारी अलका आर्य से ग्रामीणों द्वारा लगातार बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.