सीवान, मई 11 -- सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव स्थित सरयू नदी छठ घाट पर शनिवार रात पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी गुप्त सूचना पर रात करीब 10 बजे हुई। छापेमारी में पुलिस ने 135 लीटर देसी और 36 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने छापेमारी में बघौना के जितेश कुमार णहतो व प्रियांशु कुमार, ग्यासपुर के अलीशेर खान को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य कारोबारी प्रकाश साह फरार हो गया। पुलिस ने शराब जप्त कर थाना लाई गई और गिरफ्तार कारोबारियों से पूछताछ की। फरार कारोबारी की तलाश में छापेमारी चल रही है। थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने कहा कि तीनों गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...