भारी मात्रा में शराब और कफ सिरप बरामद
सहरसा, मई 12 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। सौरबाजार पुलिस ने सोमवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर खेड़ा गांव में छापेमारी कर अवैध शराब एवं प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार एएसपी कोसी रेंज सहरसा के नेतृत्व में सौरबाजार थाना में पदस्थापित एसआई बिट्टू कुमार, एएसआई निलेश कुमार एवं चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस बल ने खेड़ा गांव स्थित मंदिर के समीप छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 240 पीस सिग्नेचर फ्रूटी अवैध शराब, जिसमें प्रत्येक बोतल 180 एमएल की थी, बरामद की गई। साथ ही 49 पीस प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप, प्रत्येक 100 एमएल का, भी जब्त किया गया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि बरामद शराब एवं कफ सिरप को जब्त कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा मामले में विधिसम्मत कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.