दरभंगा, मार्च 11 -- बेनीपुर, निज संवाददाता। मद्द निषेध थाना बेनीपुर के एसएचओ सिद्धार्थ के नेतृत्व में बुधवार को मनीगाछी थाना क्षेत्र के दहौड़ा में तालाब के निकट से एक मारुति सुजुकी डिजायर्ड से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया तथा छापामारी के डर से शराब तस्कर पूर्व में ही फरार हो गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर मद्द निषेध थाना के एएसआई विनोद कुमार मिश्रा, सतीश कुमार सिपाही एवं गृह रक्षक बल ने 3 बजे दिन में छापामारी की। इस दौरान कार तालाब के किनारे खड़ा पाया गया तथा उसके अंदर पिछले सीट के नीचे छुपा कर 303.420 लीटर विदेशी शराब तथा कार को जप्त किया गया। वाहन मालिक एवं शराब तस्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। एसएचओ ने बताया कि शराब तस्कर कार को लॉक कर चाबी लेकर फरार हो गया था। कार को दूसरे वाहन के सहयोग से बेनीपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.