बहराइच, अगस्त 1 -- रुपईडीहा। इंडो नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 649/4के पास दो लोगों को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम और एसएसबी 42वी वाहिनी गश्त पर थी। इस दौरान नेपाल से आते हुए कैलाश चौहान पुत्र लक्ष्मी व छब्बन चौहान पुत्र बनवारी चौहान निवासी गण ग्राम कोडरी निधिनगर संकल्पा थाना रुपईडीहा को नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...