सीतामढ़ी, मार्च 17 -- सोनबरसा। एसएसबी 51वीं बटालियन के जवानों ने सोमवार की दोपहर एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में नेपाली केन बियर के साथ दो तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान महिन्दवारा थाना क्षेत्र के घोषनगर निवासी विश्वनाथ ठाकुर के पुत्र अमरेन्द्र ठाकुर व कोरलहिया गांव निवासी स्व. सत्येन्द्र कुमार सिंह के पुत्र सत्यम कुमार के रुप में की गई है। कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर अधीर कुमार घोष ने बताया की ड्यूटी पर जा रहे आरक्षी हरलाल मान सिंह, सागर देवनाथ, जयसिंह काजला ने पीलर संख्या 323/6 चांदनी चौक सोनबरसा के समीप शक के आधार चार पहिया वाहन मारुती डिजायर को रोका और तलाशी ली। इसमें पांच सौ एमएल के 384 पीस केन बीयर बरामद किया गया। इसके बाद चार पहिया वाहन और केन बियर सहित दोनों तस्कर को सोनबरसा थाना के हवाले कर दिया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.