सहरसा, फरवरी 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बैजनाथपुर पुलिस ने करीब पांच लाख रूपये के स्मैक सहित पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी हिमांशु ने बताया कि बैजनाथपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि परिहपुर स्थित रामस्वरूप शर्मा के खंडहर समीप एक उजले रंग की बिना नंबर प्लेट की चार चक्का वाहन खड़ी है और कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के लिए एकत्रित है। तत्काल छापामारी दल का गठन किया गया। गठित दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भाग रहे बैजनाथपुर परिहरपुर निवासी आशुतोष आनंद उर्फ मंतोष यादव, सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक निवासी कुंदन कुमार, बनमाईटहरी मुरली चौक निवासी मंजीत कुमार, मानसी नोनहा निवासी अंगद कुमार को पकड़ लिया गया।तलाशी में स्मैक 102.3 ग्राम बरामद किया।गिरफ्तार व्यक्...