जौनपुर, फरवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता। 28 फरवरी को हर साल की तरह इस बार भी एक सेल मेले का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी मेले में भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। यह यातायात डायवर्जन 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान, शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कोतवाली की ओर से आने वाले वाहन चहारसू से अशोक टॉकीज, सद्भावना और जोगिया पुल होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। जेसीज चौराहे से ओलन्दगंज, पॉलिटेक्निक चौराहे से ओलन्दगंज और मछलीशहर पड़ाव से बदलापुर पड़ाव की ओर जाने वाले मार्गों पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेग...