कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा। नगर पंचायत कोडरमा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन ने शनिवार को पहले दिन अपना कार्यभार संभाला। अध्यक्ष को कुंतल बनर्जी, जयराम, संतोष चंद्रवंशी, बालेश्वर राम, रिया राज, सतीश बरनवाल ने सम्मानित किया। सभी ने कोडरमा नगर पंचायत को स्वस्छ, सुंदर निर्माण के साथ भारी भरकम होल्डिंग टैक्स को लेकर चर्चा की। अध्यक्ष साजिद हुसैन ने कहा कि कोडरमा नगर पंचायत को स्वस्छ, सुंदर बनाने हमारा संकल्प है और इसके साथ ही आप सभी के जन सहयोग से रोड मैप तैयार करते संपूर्ण कोडरमा का विकास होगा। कहा कि नौ अप्रैल को बोर्ड की बैठक होगी जिसमें भारी भरकम होल्डिंग टैक्स, अव्यवहारिक ट्रेड लाइसेंस एवं नियम विरुद्ध ऐश पाउंड की ढुलाई के ऊपर चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.