शिमला, अगस्त 28 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कुछ कमजोर पड़ा मानसून आने वाले दिनों में फिर सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में 31 अगस्त से तीन सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इन चार दिनों के दौरान कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में सितंबर महीने की शुरुआत प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ होने की संभावना है।अगले दो दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 अगस्त को भी राज्य में मौसम खराब रह सकता है और कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इन दोनों दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 31 अगस्त और एक सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दो और तीन सितंबर को भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश क...