देहरादून, सितम्बर 28 -- भारी बारिश ने पहाड़ों के सफर और ट्रैकिंग पर ब्रेक लगा दिया है। उत्तराखंड में रविवार को 15 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को अलग-अलग जगहों पर रोका गया। कालिंदी ट्रैक समेत तमाम स्थानों पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। केदारनाथ से 1200 यात्री रेस्क्यू किए गए हैं। छह हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं और संभावित रेस्क्यू प्वाइंट के आसपास हेलीपैड चिन्हित करते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। वहीं मौसम के हाई अलर्ट को देखते हुए हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले पर्यटकों-श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। दूसरी ओर, केदारनाथ यात्रा रविवार को पूरी तरह बंद रही।आज रेस्क्यू ऑपरेशन पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि कालिंदी ट्रैक समेत कुछ जगह ट्रैकिंग के लिए गए प...