भारी बारिश से संगम और यमुना में बढ़ने लगा जलस्तर, बाढ़ की आशंका के साथ प्रयागराज में अलर्ट जारी
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 27 -- यूपी में प्रयागराज के नैनी में यमुना और छतनाग में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से संगम क्षेत्र में फिर बाढ़ का पानी फैलने लगा है। 24 घंटे (शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक) नैनी में यमुना का जलस्तर 35 सेंटीमीटर बढ़ने से संगम क्षेत्र के घाटों पर पानी ऊपर की ओर पहुंचने लगा। इसी अवधि में छतनाग में गंगा का जलस्तर भी 57 सेंटीमीटर बढ़ा। लगातार बारिश और मौसम में बदलाव के बीच नदियों के बढ़ते जलस्तर ने पितृपक्ष से पहले प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.21 मीटर दर्ज किया गया, जो दो सेंटीमीटर घटा। इसके विपरीत छतनाग में जलस्तर 77.69 मीटर रहा, जिसमें सात सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज हुई। नैनी में यमुना का जलस्तर 78.09 मीटर पहुंच गया और यहां 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.