लातेहार, अगस्त 18 -- लातेहार हिटी। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की देर रात से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लातेहार जिले के चंदवा,बालूमाथ ,बारियातू,महुआडांड़ ,बरवाडीह समेत सभी प्रखंडों में बीती रात्रि से बारिश हो रही हैं। भारी बारिश के कारण क्षेत्र की जयत्री नदी, केश्वर आहार, तुंबासारा तालाब, औरंगा नदी, तुबेद नदी और जराम नदी समेत कई जलस्रोतों में पानी उफान पर है। अन्य जलाशयों में भी पानी लबालब भर गया है। जयत्री नदी के कुछ फीट नीचे से पानी बह रहा हैं,जबकि , औरंगा नदी में बाढ़ आ गई। बारिश के कारण अम्वाटिकर,अंबाकोठी, केश्वर आहार रोड ,गिजनियाटांड,चटनाही ,बेहराटांड़ और बाजारटांड़ समेत कई इलाकों में एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों में पानी घुस गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्...