गोपालगंज, मई 29 -- उचकागांव।मीरगंज शहर में शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के कारण कई नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे वार्ड संख्या 05, 07, 08 और 21 समेत कई मोहल्लों व गलियों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ी। निचले इलाकों में घरों के आसपास भी पानी जमा हो गया। रजिस्ट्री कचहरी रोड स्थित व्यापार मंडल परिसर में जलजमाव से कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं साधनापुरी मोहल्ला में नाले का पानी सड़क पर बहने लगा। यह भी पढ़ें- लखीसराय: बारिश के बीच डीएम ने किया बड़े नाले का निरीक्षण, जल निकासी को लेकर दिए निर्देश स्थानीय लोगों ने बताया कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने से हर वर्ष बरसात में ऐसी स्थिति बन जाती है। लोग...