घाटशिला, मार्च 11 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की कालचित्ति पंचायत के टिकरी गांव जाने वाली सड़क में सोमवार की देर रात हुई बारिश से बड़ी दरारें आ गयी हैं, और सड़क कई स्थानों पर ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच गयी है। अगर आने वाले दिनों में भारी बारिश होती है तो सड़क का पूरी तरह ध्वस्त होना तय माना जा रहा है। अगर सड़क ध्वस्त होती है तो बुरुडीह गांव से टिकरी गांव जाने का एक मात्र रास्ता बंद हो जायेगा, ऐसे में ग्रामीणों को गांव में ही कैद होकर रहना पड़ेगा, क्योंकि इस गांव से ग्रामीणों को बुरुडीह या घाटशिला आने के लिए मात्र यही एक सड़क है। सड़क में बारिश के कारण आयी दरार को लेकर ग्रामीण अभी से चिंचित होने लगे हैं। डैम निर्माण के समय 90 लोगों को पहाड़ी पर बसायाजानकारी के अनुसार, बुरुडीह डैम के निर्माण के समय करीब 80 से 90 लोगों को विस्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.