नई दिल्ली, अगस्त 9 -- उमस और गर्मी का सामना कर रही दिल्ली शनिवार को जोरदार बारिश के बाद कूल हो गई। शुक्रवार देर रात को ही दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव हुआ। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में शनिवार को कम से कम 14 वर्षों में सबसे ठंडा अगस्त दिन रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 7.8 डिग्री कम है।14 वर्षों में अगस्त महीने का सबसे ठंडा दिन रात भर से हो रही बारिश के चलते शनिवार को दिन के अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2011 से लेकर अभी तक अगस्त महीने में यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। दिल्ली के सफदरजंग में शनिवार को अधिकतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.