देवघर, मई 30 -- करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया l रोहिणी नक्षत्र होने के कारण किसानों ने धान का बिचड़ा डालने के लिए अपना-अपना खेत बना कर रखा था l बारिश होने से खेत में धान का बिचड़ा नहीं डाला जा सका l जिससे प्रखंड क्षेत्र के किसान हताश हैं l किसानों में इंदू सिंह, रामफल सिंह, रामनाथ सिंह, नवल किशोर सिंह, नजीर रजवार, सुपारी रजवार, साजिर रजवार आदि ने बताया कि उन लोगों ने अपने-अपने खेतों को धान का बिचड़ा डालने के लिए तैयार करके रखा था l अचानक हुई बारिश से उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया l बारिश के कारण खेतों में धान का बिचड़ा किसानों द्वारा नहीं डाला जा सका l वहीं शुक्रवार को हुए बारिश के कारण कई ग्रामीणों के घर में बारिश का पानी घुस गया। यह भी पढ़ें- बारिश से हरी सब्जियों की खेती...