लातेहार, जुलाई 7 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के गढ़बुढ़नी पंचायत के चुटिया ग्राम में शनिवार की रात तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई। ग्रामीण सागर यादव, पिता झरी यादव का कच्चा मकान भारी बारिश के कारण धराशायी हो गया। इस हादसे में घर के अंदर बंधी उनकी लगभग 35 बकरियों में से 8 बकरियों की दबकर मौत हो गई। मकान गिरने की घटना देर रात हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे से दो बकरियों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया, जबकि शेष बकरियां मलबे में दबी रहीं। खबर लिखे जाने तक मलबा पूरी तरह हटाया नहीं जा सका था। पीड़ित सागर यादव ने बताया कि यह बकरियां ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थीं। उन्होंने प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.