घाटशिला, मई 31 -- घाटशिला, संवाददाता। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं घाटशिला अनुमंडल के प्राकृतिक सौंदर्य में भी चार चांद लगा दिए हैं। शुक्रवार की बारिश के बाद शनिवार सुबह से ही घाटशिला क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। सुबह शुरू हुई बारिश का सिलसिला दोपहर लगभग एक बजे तक जारी रहा, जिसके बाद मौसम में कुछ राहत देखने को मिली। बारिश के बावजूद शनिवार को पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में पर्यटक घाटशिला के प्रमुख पर्यटन स्थलों बुरुडीह डैम और धारागिरी पहुंचे। पर्यटक बारिश का आनंद लेते हुए डैम के किनारे घूमते नजर आए और प्राकृतिक नजारों के बीच फोटो खिंचवाने का लुत्फ उठाते रहे। हालांकि, धारागिरी पहुंचने के दौरान पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बासाडेरा गांव से धाराग...