नई दिल्ली, अगस्त 7 -- गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तेज बारिश के दौरान एक पुरानी दीवार ढह जाने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूरज और दयानंद के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के किठौर गांव के रहने वाले थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जलभराव के कारण कमजोर हुई पुरानी दीवार डीएलएफ फेज-2 स्थित वसंत वैली स्कूल परिसर में शुक्रवार को निर्माण कार्य चल रहा था। लगातार बारिश के कारण हुए जलभराव के बीच परिसर में मौजूद पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से वहां कार्य कर रहे दो मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा मलबा हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- ग...