गाजियाबाद, जुलाई 9 -- गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण 3 लोगों की मौत हो गई। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में सफाई के दौरान ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोनी के अंकुर विहार में भारी बारिश के बाद नाले के तेज बहाव से एक अज्ञात शख्स की लाश सड़क पर तैरती पाई गई। लोगों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सर्वोदय नगर में घर में बारिश का पानी भर जाने से 3 साल की एक बच्ची की डूबकर मौत हो गई।इंदिरापुरम में करंट से युवक की मौत इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञानखंड एक पार्क में एक बड़ी घटना हुई। जलभराव के दौरान ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक पास की एक सोसाइटी में...