नई दिल्ली, जुलाई 22 -- देश के कई हिस्सों में मानसून की तेज बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई राज्यों के प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जरूरी कदम उठाए हैं। इसी के तहत कुछ राज्यों और जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। कुछ राज्यों में आज यानी 22 जुलाई तक स्कूल बंद करने का फैसला किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 26 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे।26 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में स्कूल रहेंगे बंद जम्मू-कश्मीर सरकार ने घोषणा की है कि 22 जुलाई (बुधवार) को कश्मीर संभाग (Kashmir Division) और जम्मू संभाग के विंटर ज़ोन (Winter Zones) में आने वाले सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला लगातार हो रही भारी बारिश और खराब...