भारी बारिश, आकाशीय बिजली से पशुओं की करें सुरक्षा
देवरिया, सितम्बर 27 -- बैतालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पशुपालन विभाग के सेवा संकल्प अभियान में विकास खंड बैतालपुर के सेखौना में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के नेतृत्व में पशुओं के टीकाकरण कार्य गया। सुभाष चंद्र एवं राजकुमार यादव के सहयोग से पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दिया।उन्होंने भारी बारिश एवं आकाशीय बिजली में पशुओं की सुरक्षा को पशुपालकों को जागरूक किया गया। बारिश के दौरान पशुओं को खुले खेत, मैदान या पेड़ के नीचे कतई न बांधें। बिजली चमकते समय पशुओं को पक्की छत वाली बंद शाला में ही रखें। एक ही स्थान पर कई पशुओं को एक साथ न बांधें, थोड़ी-थोड़ी दूरी बनाए रखें। वज्रपात के समय तालाब, नदी या जलाशय के किनारे पशुओं को चराने न ले जाएं। आपात स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.