शाहजहांपुर, जून 1 -- शाहजहांपुर। सिंधौली के चक कन्हऊ गांव निवासी शिवकुमार तिवारी उर्फ लाला की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार को गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। अंतिम संस्कार से पहले गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात रहा और अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। करीब 11 बजे शिवकुमार का अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान गांव और आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक की पत्नी और स्वजन आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। यह भी पढ़ें- युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने को हंगामा अंत्येष्टि कार्यक्रम में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, विधायक सलोना कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख मुनेश्वर सिंह, पूर्व ब्...