देवरिया, अगस्त 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। मौसम का मिजाज भारी पड़ रहा है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल में वायरल के मरीजों की भीड़ बढ़ी है। इसके अलावा अन्य मरीजों की संख्या अधिक रही। बुधवार को करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। यहां पर्ची काउंटर, ओपीडी, जांच, बिलिंग कराने के लिए मरीजों व तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा।

बुखार और अन्य रोग बुखार, पेट व सिर दर्द, दस्त, त्वचा, कान, नस, जोड़ों के दर्द, आंख, श्वास रोग से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, बाल रोग, स्किन, ईएनटी में लंबी कतार रही। नेत्र रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी में भी काफी संख्या में मरीज रहे। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धुक्का-मुक्की हुई तो कुछ जगह नोकझोंक हुई। एक्स-रे के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। बिलिंग काउंटर व पैथालाजी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लो...