कन्नौज, जुलाई 1 -- कन्नौज। पिछले करीब एक माह से लोग भारी तपिश से परेशान हैं। सूरज के तल्ख तेवरों से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगी। रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को कुछ घंटों के लिए राहत मिली। हलांकि दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को उमस से परेशान किया। पिछले काफी दिनों से लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश का मौसम बना रहेगा। यह भी पढ़ें- रिमझिम फुहारों से खिले चेहरे, जलभराव ने खोली नाले सफाई के दावों की पोल हालांकि बारिश के चलते लोगों को आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड, तिर्वा रोड...