नई दिल्ली, अगस्त 3 -- शादी, तीज-त्योहार या किसी भी खास मौके पर अक्सर महिलाएं भारी झुमके पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार कुछ ही देर में कानों में दर्द शुरू हो जाता है या ईयरिंग्स का पूरा वजन कान के छेद के आसपास महसूस होने लगता है। ऐसे में महिलाएं भारी झुमके पहनने से बचने लगती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ईयर चेन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। यह झुमकों को एक्सट्रा सपोर्ट देने के साथ-साथ पूरे लुक को पहले से ज्यादा स्टाइलिश और रॉयल बना देती है। आजकल इसके कई खूबसूरत डिजाइन ट्रेंड में हैं। आइए देखते हैं 5 लेटेस्ट ईयर चेन डिजाइन, जो आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देंगे।1. सिंगल लेयर ईयर चेन अगर पहली बार ईयर चेन पहन रही हैं, तो सिंगल चेन डिजाइन चुन सकती हैं। यह हल्की होती है और भारी झुमकों को भी बढ़िया सपोर्ट देती है। सादे सू...