नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Stock Market Today Live 2 April : सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव वाला माहौल था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 185.23 अंक चढ़कर 73,319.55 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 33.70 अंक की तेजी के साथ 22,713.10 अंक पर ठहरा। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई। इस बीच, गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले रुपया 157 पैसे मजबूत होकर 93.13 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। करीब 13 साल में पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया में इतनी बड़ी रिकवरी देखी गई है। 2:22 PM: घरेलू शेयर मार्केट में आज शुरुआती भूचाल के बीच रिकवरी देखी जा रही है। सेंसेक्स अब 52 अंकों की तेजी के साथ 73186 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 2 अंक ऊपर 22682 पर है। सेंसेक्स एक समय 71,545 क...