मऊ, मार्च 8 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के दोहरीघाट ब्लॉक ईकाई के पदाधिकारियों का चुनाव भारी गहमा के बीच चल रहा है। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय तो मंत्री पर आमने-सामने कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदान के बाद आज ही रविवार को मतगणना के साथ ही परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। सभी प्रत्याशी गेट पर आने वाले शिक्षकों को अपने पाले में करने में जुटे हुए है। जबकि मतदान केंद्र पर लंबी कतार लगी हुई है।दोहरीघाट क्षेत्र के 120 परिषदीय विद्यालयों के 390 शिक्षक-शिक्षिका उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक ईकाई पदाधिकारी चुनाव में मतदान कर रहे है। सुबह शुरू हुए मतदान में अब तक 50 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। अध्यक्ष पर आशीष राय, प्रवीण राय और वर्तमान अध्यक्ष शशिकला पांडेय के बीच कड़ा मुकाबल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.