भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। इन दिनों दिन का तापमान करीब 37.0 डिग्री सेल्सियस व आर्द्रता 60 प्रतिशत के आसपास है। ऐसे में पूर्वी हवाओं का प्रवाह मौसम को भारी उमस व गर्मी से भरपूर बना रहा है। गर्मी से भवनें तप रही हैं। रात में भी लोगों को चैन नहीं है। लोग ऐसी आदत एसी की डाल रहे हैं कि उन्हें चक्कर आने समेत अन्य प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वी बिहार, कोसी-सीमांचल के सबसे बड़े अस्पताल में शुमार जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के चिकित्सकों की माने तो ज्यादा कूलिंग वाले माहौल में रहने व बाहर के बेहद गर्म वातावरण से लोगों का शरीर एडजस्ट नहीं कर रहा है। यह भी पढ़ें- तीखी धूप और उमसभरी गर्मी झेलते रहे कैमूरवासी लोग सर्दी-जुकाम, डिहाइड्रेशन व चक्कर आने तक की समस्या का शिकार हो रहे हैं। दो...