कन्नौज, अप्रैल 1 -- छिबरामऊ। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भारापुर में शैक्षिक सत्र के पहले दिन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा कक्षा 5 उत्तीर्ण बच्चों को उपहार देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुकेशचंद्र और शिवराम सिंह मौजूद रहे। शिक्षक नेता सत्येंद्र सिंह यादव ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका शालिनी यादव ने विद्यालय में जलभराव की समस्या रखी, जिस पर समाधान का आश्वासन मिला। संचालन विपिन कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.