आजमगढ़, मार्च 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा के शिकार बने पुराने जेल में स्थित मंदिर की गुरुवार को साफ-सफाई की। वहां से कूड़ा हटाया। इस दौरान भारद कार्यकर्ताओं ने पुराने जेल के मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान और शिव की प्रतिमा को नए जेल में स्थानांतरित करने की मांग की। सफाई कार्य में लगे भारद संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुराने जेल में स्थित मंदिर की उपेक्षा और लावारिस हालत में पड़े रहने की जानकारी होने पर होली के दिन वहां पहुंचकर सफाई की गई। दूसरे दिन गुरुवार को भी सफाई कर कूड़ा हटाया गया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ और बजरंग बली की प्रतिमा को इटौरा में बने नए जेल में स्थानांतरित करने की मांग की। सफाई अभियान में भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.