भारद्वाज विद्यापीठ में हिन्दुस्तान ओलंपियाड को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह
बेगुसराय, सितम्बर 3 -- मटिहानी, एक संवाददाता। भारद्वाज विद्यापीठ संत नगर बेगूसराय में हिंदुस्तान ओलंपियाड को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चों ने ओलिंपियाड में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया और प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे दिखे।विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को हिंदुस्तान ओलंपियाड की उपयोगिता और प्रतियोगिता की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान ओलिंपियाड बच्चों की प्रतिभा को निखारने और प्रतिस्पर्धी माहौल से जोड़ने का एक बेहतर मंच है। यह भी पढ़ें- Siwan News बाल विकास विद्यालय में बच्चों ने भरा ओलंपियाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.