शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- भारद्वाज कालोनी स्थित मंदिर परिसर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भंडारा वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कॉलोनी के कुलदीप दीपक ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना से यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और कॉलोनी के लोगों ने मिलकर व्यवस्था संभाली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...