भारथी कॉलेज में मना राष्ट्रीय खेल दिवस
रांची, अगस्त 29 -- मांडर, प्रतिनिधि। भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कंदरी में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर, डीएसडब्ल्यू उपेंद्र उपाध्याय, विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार राय, आईक्यूएसी समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विवेक राज जायसवाल ने किया। प्राचार्या ने कहा कि खेल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक-मानसिक मजबूती विकसित होती है। इस दौरान मेजर ध्यानचंद के जीवन और योगदान पर परिचर्चा हुई। विद्यार्थियों के बीच शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस और खेल आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। यह भी पढ़ें- शेखर राणा ने शतरंज व कैरम में प्रथम स्थान प्राप्त किया बीएड सत्र 2025-27, डीएलए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.