नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- आईसीसी ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान किया है। 2 अक्टूबर 2027 से यह टूर्नामेंट शुरू होगा और 21 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाना तय हुआ है। भारत इस विश्व कप को जीतने के लिए प्रबल दावेदारों में से एक हो सकता है। साल 2023 में जब टीम इंडिया ने इस इवेंट में शिकरत की थी तब वे रोहित शर्मा की कप्तानी में उप-विजेता रही थी। फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर टाइटल अपने नाम किया था। रोहित शर्मा और तमाम भारतीय खिलाड़ियों का वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया था। हालांकि, साल 2027 में यह सपना पूरा करने का मौका है।खिलाड़ियों के चयन को लेकर अभी से चर्चा तेज साल 2027 के वर्ल्ड कप में भारत की टीम में कौन से खिलाड़ी रहेंगे और किन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा यह चर्चा काफी तेज हो गई है। भारत की ब...