नई दिल्ली, जुलाई 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका स्वागत किया। एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चार दशक बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड पहुंचा है। इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को नया आयाम मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी पहुंचे थे। भारतीय लोगों से प्रधानमंत्री ने मुलाकात की। एक्स पर पोस्ट में तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि भारतीय लोगों का अपनत्व और प्यार पाकर मैं अभिभूत हूं। प्रधानमंत्री के स्वागत में न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक स्काई टावर तिरंगे के रंग में रंग गया। प्रधानमंत्री मोदी आज ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी न्यूजील...