मधुबनी, मई 24 -- अब्दुल माजिद हरलाखी। भारत-नेपाल सीमा के सभी अवैध मार्गों को जल्द बंद कर दिए जाएंगे। जिससे तस्करी पर पूर्णत: रोक लग जाएगी। इसके अलावा अवैध मार्ग बंद होने से बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा भी बढ़ जाएगी। एसएसबी ने अवैध मार्गों को बंद करने की पहल शुरु कर दी हैम इसके लिए दोनों देशों के उच्चाधिकारियों ने पूर्व में ही समन्वय बैठक कर यह निर्णय ले लिए थे। साथ ही दोनों देशों के सीमावर्ती इलाके के प्रभावित होने वाले लोगों के साथ भी बैठक कर चुके हैं। इस दौरान रविवार को जब बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र व थाना क्षेत्र के खौना बॉर्डर पर एसएसबी जवान वहां मौजूद सांसद कोष से बने पुल के निकट अवैध मार्ग को बंद कर रहे थे तो कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। यह भी पढ़ें- सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को लेकर दोनों देश बनाएं समन्वय बाद में एसएसबी जवान...